Tuesday , July 14 2026

BRICS Transport Ministers Meeting 2026 | भारत की अध्यक्षता में नागपुर में संपन्न हुई ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 (BRICS Presidency 2026) के तहत महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक का सफल समापन हो गया है। सदस्य देशों के बीच परिवहन सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस चार दिवसीय बैठक का समापन एक व्यापक मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का समापन मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ, जिसमें बुनियादी ढांचे में चक्रीयता, सतत विमानन ईंधन (एसएएफ), परिवहन विकार्बनीकरण, शहरी गतिशीलता केंद्र, लॉजिस्टिक्स आपूर्ति श्रृंखला सहयोग और ब्रिक्स रेलवे अनुसंधान नेटवर्क पर सहयोग के लिए साझा विचारों और ढांचे की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम सहमति और सहभागितापूर्ण दृष्टिकोण के साथ, परिवहन मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने उस घोषणापत्र पर सहमति व्यक्त की, जिसमें सभी प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सामूहिक प्रतिबद्धता को शामिल किया गया था।
विचार-विमर्श में ब्रिक्स की आपसी सम्मान, समानता और आम सहमति की भावना झलकती थी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्रिस्तरीय बैठक के सफल परिणाम तक पहुंचने में सहयोग देने के लिए प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद दिया। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारत ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों की रचनात्मक सहभागिता और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से बैठक का सफल समापन संभव हुआ। भारत ने ब्रिक्स की अगली अध्यक्षता में इन पहलों के सुचारू हस्तांतरण को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।’’
इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के परिवहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ आए। चार दिवसीय कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक, परिवहन मंत्रियों की बैठक और द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं, जिनमें ब्रिक्स देशों की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com