Thursday , July 9 2026

202.51 लाख से संवरेगा कोटवा धाम, मंदिर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, जानें पूरा प्लान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पर्यटन विकास परियोजना के तहत सिरौलीगौसपुर तहसील स्थित कोटवा धाम के 356 वर्ष पुराने बाबा जगजीवनदास मंदिर एवं समाधि स्थल का पर्यटन विकास कराएगी। करीब 202.51 लाख रुपये की लागत से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत 60.51 लाख रुपये से यात्री निवास, 13.07 लाख रुपये से शौचालय ब्लॉक तथा 36.13 लाख रुपये से चेंजिंग रूम का निर्माण होगा। इसके अलावा भव्य प्रवेश द्वार, म्यूरल वॉल, सजावटी स्तंभ, पेयजल व्यवस्था, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, डेकोरेटेड फ्री-स्टैंडिंग वॉल और पेवर ब्लॉक का निर्माण भी कराया जाएगा। सतनाम पंथ की प्रमुख तपोस्थली माने जाने वाले कोटवा धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले मेले और माघ शुक्ल सप्तमी पर समर्थ साहेब बाबा जगजीवन दास के जन्मोत्सव में बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर समेत प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरी होगी परियोजना: डीएम
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परियोजना को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार और क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक व आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com