Thursday , July 2 2026

दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची, 16वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में होंगी शामिल

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंची। जापान की प्रधानमंत्री तकाइची की एक से तीन जुलाई तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। जापानी प्रधानमंत्री एक जुलाई की शाम यहां पहुंची और गुरूवार सुबह उनका राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जायेगा।
16th India-Japan Summit में लेगी हिस्सा
इसके बाद वह PM मोदी के साथ भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी । इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस वक्तव्य देंगे। इससे पहले कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। शाम को वह एक बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होंगी और गुरुवार सुबह स्वदेश रवाना होंगी। भारत-जापान शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत बनाने के साथ- साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है।
PM तकाइची करेगी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा
प्रधानमंत्री तकाइची की इस पद पर आसीन होने के बाद भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। पन्द्रहवां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष अगस्त में टोक्यो में हुआ था और इसमें हिस्सा लेने के लिए श्री मोदी जापान गये थे। यह शिखर सम्मेलन भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com