Thursday , July 2 2026

सहारनपुर में विपक्ष पर बरसे CM Yogi : पिछली सरकारों के पास पैसा था, विकास की सोच नहीं, अब बदल रही यूपी की तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर में 613 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं थी, लेकिन विकास को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण का अभाव था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विकास के बजाय धन का दुरुपयोग होता था, जबकि वर्तमान सरकार उसी संसाधन का इस्तेमाल धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत ढांचे के विकास में कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज उसी धन से मां शाकंभरी कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साकार हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी पिछली सरकारों को घेरा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और मथुरा जैसे जिलों में दंगे आम बात थे और कर्फ्यू लोगों की नियति बन गया था। उनके अनुसार, उस दौर में कैराना से पलायन की घटनाएं हुईं, बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे तथा अपराधियों के हौसले बुलंद थे।
मुख्यमंत्री ने किया मुरादाबाद की एक पुरानी घटना का जिक्र
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2011-12 में एक डीआईजी पर हमला हुआ था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय मामलों को वापस लेने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के बाद ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की और कानून का राज स्थापित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास और सुरक्षा एक साथ आगे बढ़ रहे हैं तथा सरकार का लक्ष्य प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com