Friday , June 26 2026

यूपी में बिजली मांग ने बनाया नया रिकॉर्ड: 32,405 मेगावाट आपूर्ति के बीच कई जिलों में 24 घंटे बिजली का दावा

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने दावा किया है कि भीषण गर्मी और बढ़ती मांग के बावजूद प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। निगम के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी निर्धारित समय से अधिक बिजली आपूर्ति की जा रही है और कई जिलों में लगभग चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई है।
बिजली मांग ने बनाया रिकॉर्ड
यूपीपीसीएल के मुताबिक, 23 जून की रात 10:26 बजे प्रदेश में बिजली आपूर्ति 32,47wQbNPTDJp9hMYdvogK2hAUiHsGeiybwaWe36bwtRQ3UTpYV7YuZ8FV5j9nauFCWwcjM6dTzpL5s2N79Rp5unwdMvc8ZKU का कहना है कि बढ़ती मांग के बावजूद सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक प्रबंधन किया जा रहा है।
कई जिलों में 24 घंटे सप्लाई
निगम के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित है, लेकिन गर्मी को देखते हुए अधिकांश इलाकों में 20 से 24 घंटे तक बिजली दी जा रही है। मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, भदोही और अलीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में 19, 20 और 21 जून को लगातार 24-24 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की गई। बाराबंकी में भी इन दिनों लगभग चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई।
मेरठ, गाजियाबाद और लखनऊ में बेहतर व्यवस्था
पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से अधिक रही। मेरठ में 19 जून को 23.55 घंटे, 20 जून को 23.47wQbNPTDJp9hMYdvogK2hAUiHsGeiybwaWe36bwtRQ3UTpYV7YuZ8FV5j9nauFCWwcjM6dTzpL5s2N79Rp5unwdMvc8ZKUघंटे तक बिजली उपलब्ध रही। लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जून को 23.58 घंटे, 20 जून को 22.54 घंटे और 21 जून को 23.12 घंटे बिजली आपूर्ति दर्ज की गई।
2017 से पहले की स्थिति का जिक्र
प्रदेश सरकार का दावा है कि वर्ष 2017 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी कमजोर थी। उस समय गांवों के लिए करीब 11 घंटे का शेड्यूल निर्धारित था, जबकि वास्तविक आपूर्ति कई जगह आठ से 11 घंटे तक ही सीमित रहती थी। वर्तमान में उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था में सुधार के कारण गांवों तक नियमित बिजली पहुंच रही है।
हर स्तर पर निगरानी जारी
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए निगम और सभी डिस्कॉम के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग के बावजूद उपभोक्ताओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com