Thursday , June 18 2026

सीएम योगी की जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी बैठक, लखनऊ समेत 6 जिलों को मिलेंगे 41 हजार करोड़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर रात अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर बैठक की। बैठक में लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की प्रमुख नव प्रस्तावित परियोजनाओं, बुनियादी जरूरतों और जनता की अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
लखनऊ मंडल के लिए 41,000 करोड़ की महायोजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की जरूरतों की गहरी समझ होती है। शासन की योजनाओं के निर्धारण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में उनके अनुभव बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय कर कार्ययोजना जल्द शासन को भेजी जाए, जिससे इस माह के अंत तक उन्हें स्वीकृत कर काम शुरू कराया जा सके। बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 41,229 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के 4,204 विकास प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
PWD की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाए और उनके बताए वरीयताक्रम के आधार पर इन परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल के सभी जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों की अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताएं हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए पिछले वर्षों में कई काम हुए हैं। मंडल के हर जनपद और विधानसभा क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com