Tuesday , June 16 2026

कैंची धाम दर्शन के लिए शटल सेवा शुरू, 15 जून को स्थापना दिवस पर उमड़ेगा भक्तों का जनसमूह

कैंची धाम में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार-15 जून को स्थापना दिवस है। भव्य आयोजन होगा। श्रद्धालुओं को आश्रम तक पहुंचाने के लिए शटल सेवा भी प्रारंभ हो गई है। रविवार को हल्द्वानी के केमू स्टेशन के पास से बसों का शुभारंभ किया गया। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां से बसों के जरिये आश्रम तक ले जाया जाएगा। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अनूठा संगम दिखेगा। लाखों भक्त आश्रम पर दर्शन देने उमड़ेंगे। पुलिस-प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है।
कैंची धाम आश्रम तक जाने के लिए निजी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। शटल सेवा-बसों के जरिये ही भक्त कैंची धाम जाएंगे। व्यापक रूट डायवर्जन से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था बनाई गई है।
यातायात नियमों का पालन करें
श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का ख्याल रखें। पार्किंग निर्धारित कर दी गई हैं। वहीं अपने वाहन खड़े करें। शटल सेवा का उपयोग करें।
कैंची धाम आश्रम के स्थापना दिवस पर आयोजित मेले में 5 लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना है। पिछले सालों में भी बेशुमार भीड़ होती रही है। इसलिए भीड़ प्रबंधन और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यहां भारी भरकम पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक और राहत बचाव में सक्रिय रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com