Monday , June 8 2026

मोदी सरकार में दुनिया में बढ़ा भारत का कद, पहले से सुरक्षित और आत्मनिर्भर है भारत : रक्षामंत्री

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से विश्व में भारत का कद बढ़ा है। भारत अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर पहले जो हालात और धाराणा थी वो भी बदल चुकी है। रक्षा मंत्रालय की बात करें तो पहले गोला, बारूद, टैंग समेत अन्य सामान दूसरे देशों से मंगाना पड़ता था, लेकिन आज 75 प्रतिशत से ज्यादा रक्षा सामग्री भारत में बन रही हैं। रक्षामंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आज लोग ये मानने लगे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व भारत बदल चुका है। यह परिवर्तन साफ तौर पर आया है। विश्व इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब 8-9 साल के अंतराल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। और यह मोदी सरकार में हुआ है। अपने संसदीय क्षेत्र, यूपी की राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, हम लोगों पर जनता का जो विश्वास बना है-उसी का परिणाम है कि आज गंगोत्री से गंगासार और हिमालय से अरब सागर तक हमारी सरकार है। अगर ठीक से काम न किया होता तो नए क्षेत्रों में सरकार नहीं बनती।
लखनऊ के दौरे पर रक्षामंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। वह भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com