मलयालम सिनेमा के जानेमाने अभिनेता सलीम कुमार का शनिवार रात निधन हो गया। वो 56 वर्ष के थे। निमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो वेंटिलेटर पर थे। सलीम कुमार के निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।
सलीम कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मलयालम एक्टर सलीम कुमार के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि सलीम कुमार ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और कई तरह की भूमिकाओं में यादगार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।”
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
केरल राजभवन के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी संदेश में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सलीम कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सलीम कुमार ने मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी और बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता बनकर सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिभा, बहुमुखी अभिनय और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal