Monday , June 8 2026

राजधानी में 55 केंद्रों पर परीक्षा देंगे सिपाही भर्ती के 1,35,936 अभ्यर्थी, हर पाली में शामिल होंगे 22,656 अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में लखनऊ के 55 केंद्रों पर 1,35,936 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 8,9 और 10 जून को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट ने सुरक्षा के बंदोबस्त कर लिए हैं। इसके लिए 1626 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर के मुताबिक पहली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 22,656 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि तीन दिनों में कुल 1,35,936 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 1626 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 55 निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक, 300 मुख्य आरक्षी, 600 आरक्षी तथा 300 महिला आरक्षी शामिल हैं। इसके अलावा जनपदीय कंट्रोल रूम में एक एसीपी, एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षियों को तैनात किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के हमराह के रूप में 110 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल पुलिस अधिकारी, केंद्र प्रभारी पुलिस अधिकारी और कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों की चेकिंग और फिस्किंग के लिए प्रत्येक 240 अभ्यर्थियों पर एक उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी, एक महिला आरक्षी और एक एलआईयू कर्मी तैनात रहेगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने और परीक्षा के दौरान सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com