स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की नियुक्ति स्थायी पदों पर की जाएगी। सीधी भर्ती के तहत डिप्लोमा और डिग्री धारकों को मौका दिया जाएगा। पुरुष और महिला आवेदकों के लिए कुल 196 पद रखे गए हैं।
जारी की गई भर्ती की सूचना
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड नर्सिंग अधिकारी
डिप्लोमा के 126 व डिग्रीधारकों के 31 पदों पर भर्ती
चयन बोर्ड के अनुसार नर्सिंग अधिकारी महिला में डिप्लोमा धारकों के लिए 126 और डिग्रीधारकों के लिए 31 पदों पर भर्ती की जाएंगी। नर्सिंग अधिकारी पुरुष में डिप्लोमा धारकों के लिए 31 और डिग्रीधारकों के लिए आठ पद रखे गए हैं। कुल 196 लोगों को पक्की सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून रखी गई है।
आउटसोर्स वालों को होती है परेशानी
इसके पूर्व में चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों पर नर्सों की भर्ती की गई थी। इस वजह से कई मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के तहत काम करने वाली नर्सों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था। कुमाऊं में ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की कई आउटसोर्स के तहत नौकरी करने वाली नर्सों ने नौकरी छोड़ दी थी। परीक्षा-2026 का आयोजन करेगा। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) का चयन किया जाएगा। डिप्लोमा धारक और डिग्री धारक के रिक्त 196 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इनकी भर्ती समूह ग के अंतर्गत की जाएगी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal