कोरोना के बाद इबोला वायरस ने दुनिया में नई चिंता खड़ी कर दी है। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। संभावित मरीजों के उपचार और आइसोलेशन के लिए लोकबंधु अस्पताल में छह बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन को दवाएं, सुरक्षा उपकरण और चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। संभावित मरीजों के उपचार और आइसोलेशन के लिए लोकबंधु अस्पताल में छह बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन को दवाएं, सुरक्षा उपकरण और चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल शहर में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वैश्विक स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया अस्पताल में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। टीम को गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई मरीज आता है तो इसकी सूचना तत्काल शासन प्रशासन को दी जाएगी। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल शहर में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वैश्विक स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया अस्पताल में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। टीम को गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई मरीज आता है तो इसकी सूचना तत्काल शासन प्रशासन को दी जाएगी।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal