यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने माफिया और मच्छर दोनों को समाप्त किया है। मच्छर बीमारियां लाते हैं और माफिया बेरोजगारी। बीमारी और बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो गया। यूपी में आज जब नौकरियां निकलती हैं तो उसमें कुशीनगर के युवाओं को भी नियुक्ति पत्र मिलते हैं। मंगलवार को सीएम ने कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में करीब 424 करोड़ की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal