Saturday , May 30 2026

मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, जिला और मंडल टोलियां गठित

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने ‘विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 साल’ अभियान के तहत जनजागरण कार्यक्रम चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक चलेगा। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामरिक मजबूती और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वृक्षारोपण अभियान, प्रबुद्धजन सम्मेलन, जनसंपर्क अभियान और प्रेस वार्ता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने बताया कि अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर टोलियों का गठन कर दिया गया है। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, संतोष सिंह, शशांक कुसुमेश, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, रचना श्रीवास्तव, अंशु सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, मनीष परिहार, जंगबहादुर पटेल, मुलायम सिंह यादव, रूपेश प्रताप सिंह, सतीश विश्वकर्मा, चमन सिंह पटेल, रोहित सिंह, आशुतोष अवस्थी, राकेश पटेल, बिंद्रा प्रसाद वर्मा, पुनीत मिश्रा, सुनील मौर्य, प्रदीप वर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रsहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com