Thursday , May 14 2026

हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण में शामिल हुए सर्जियो गोर, अमेरिकी राजदूत ने दी बधाई

भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे। समारोह में शामिल होने के बाद राजदूत ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के साथ हाथ मिलाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी और असम-अमेरिका के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया। राजदूत ने अपने ट्वीट में कहा, “आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी आमंत्रित किये जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा , “अमेरिका-असम के बीच कई वाणिज्यिक संबंध हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भविष्य में दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सहयोग के और भी कई अवसरों की पहचान करेंगे। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को कहा कि उनका देश असम के साथ और अधिक अवसरों की तलाश करेगा, जो दोनों पक्षों के लिए वाणिज्यिक रूप से लाभकारी होंगे। गोर गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे, जिन्होंने राज्य में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। गोर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ”मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज गुवाहाटी आमंत्रित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “अमेरिका और असम के बीच कई वाणिज्यिक संबंध हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम दोनों देशों के लिए कई और लाभकारी परिदृश्य तलाशेंगे!” शर्मा के साथ, चार विधायकों – भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में कई राजनयिकों और प्रमुख उद्योगपतियों ने भी भाग लिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com