प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रोड शो करते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। जगह-जगह काशीवासियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। दूसरी ओर, बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन विशेष माना जा रहा है। श्री विश्वनाथ धाम में डमरुओं की गूंज और बटुकों ने शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं। भाजपा ने बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पांच पॉइंट बनाए गये थे। इन पांच पॉइंट्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इन पांचों पॉइंट्स पर मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काशी की जनता उपस्थित रहे। ये मुख्य पॉइंट मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट थे।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal