उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) बेरोजगार युवक-युवतियों को ट्रेनिंग देकर रोजगार के मंच भी उपलब्ध करा रहा है। पश्चिमी यूपी के युवाओं के लिए मुजफ्फरनगर में एक विशाल रोजगार मेला आयोजित किया गया है। इसमें 200 से ज्यादा कंपनियां नुमाइश मैदान में लगभग 25,000 जॉब्स लेकर हाजिर हैं। भारी संख्या में अभ्यर्थी यहां जॉब के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। यूपी कौशल विकास मिशन पिछले कई दिनों से इस जॉब फेयर की तैयारी में जुटा है। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए कंपनियों से संपर्क करने के अलावा स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रबंध किए हैं।
सोमवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान का नजारा देखने लायक है। सुबह से ही यहां इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। युवाओं को रोजगार का मंच देकर मुख्यमंत्री विपक्ष के बेरोजगारी के मुद्दे को कुंद करेंगे। दादरी में अखिलेश यादव की रैली के बाद मुजफ्फरनगर में जॉब फेयर को सीएम का मेगा शो माना जा रहा है।
आठवीं से लेकर स्नातक तक जॉब
रोजगार मेले में आठवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थियों के लिए नौकरी के मौके हैं। आईटीआई, कौशल विकास सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal