Saturday , April 4 2026

पानी के बिलों में बढ़ोतरी, घरेलू 9% और व्यावसायिक 15% तक महंगे

अगर आपके घर में जल संस्थान की पाइप लाइन से पानी आता है तो पानी के लिए ज्यादा रुपये चुकाने होंगे। पानी के बिलों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं को लगभग 9% और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को करीब 15% अधिक बिल का भुगतान करना होगा। पानी के बिल की दरें 2013 के बेस रेट के आधार पर तय की जाती हैं। इस आधार पर पहले लोअर स्लैब में 9% और उच्च स्लैब में 11% की वृद्धि होती थी, जो अब घटकर करीब 4% रह गई है। जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने कहा पानी के बिलों का निर्धारण दो प्रमुख कारणों पर आधारित होता है। पहला, हाउस टैक्स असेसमेंट के अनुसार उपभोक्ताओं को निर्धारित स्लैब में रखा जाता है। दूसरा, वैल्यूमेट्रिक टैरिफ (लीटर) के आधार पर बिल जारी किए जाते हैं। आगे ईई लोशाली ने बताया कि पानी के बिलों में बढ़ोतरी की जानकारी तो है, लेकिन हमारे पास कोई लिखित आदेश अभी नहीं आया है। जैसे ही आदेश मिलेगा, नियम को लागू कर दिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com