ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने टूर्नामेंट के लिए ईरान से आई महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी है। स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस के अधिकारियों ने इन ईरानी महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित उनके होटल से
”एक सुरक्षित स्थान” पर पहुंचाया। बर्क ने कुछ देर बाद ब्रिसबेन में पत्रकारों को बताया कि महिला खिलाड़ियों ने वहां उनसे मुलाकात की और मानवीय आधार पर उनके वीजा की प्रक्रिया पूरी हो गई। ईरान युद्ध शुरू होने से ठीक पहले पिछले महीने महिला एशियाई कप के लिए ईरानी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। सप्ताहांत में
टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई जिसके बाद टीम को अपने देश लौटना था जहां युद्ध के कारण हालात खराब हैं। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘एएपी’ की खबर के अनुसार, ईरान की मुख्य कोच मर्जियेह जाफरी ने रविवार को कहा कि खिलाड़ी ”जितनी जल्दी हो सके ईरान वापस लौटना चाहती हैं”।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal