Friday , March 13 2026

दिल्ली-राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, कई राज्यों में IMD का हीटवेव अलर्ट

मार्च की शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने पिछले 50 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजस्थान के अकोला में तो पारा 40.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोग अभी से चिलचिलाती धूप और लू से

परेशान हैं।
इन राज्यों में ‘हीटवेव’ का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में ‘हीटवेव’ यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला

जाता है और सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा रहता है, तो सेहत पर बुरा असर पड़ने और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से राहत की उम्मीद
भीषण गर्मी के बीच राहत की एक खबर भी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 8 से 12 मार्च के बीच पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
पहाड़ों के अलावा सिक्किम, ओडिशा और केरल में भी हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल, कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा और अनंतनाग जैसे इलाकों में बर्फबारी की संभावना के चलते पर्यटकों और

स्थानीय लोगों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com