Friday , March 6 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात : पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बृहस्पतिवार को बात की और पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर साझा चिंताओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के हालात और संवाद व कूटनीति की बहाली की आवश्यकता पर चर्चा की। मैक्रों के साथ

बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि वे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ रूप से बातचीत करना और प्रयासों में समन्वय करना जारी रखेंगे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर अपनी साझा चिंताओं

और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की।” उन्होंने कहा, ”हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ सहयोग और समन्वयपूर्ण प्रयास जारी रखेंगे।” पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद शुरू हुआ था,

जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने सैन्य हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये। पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के हमलों और जवाबी हमलों

के कारण संघर्ष काफी बढ़ गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com