Monday , February 16 2026

मजबूत हुआ भारत का पासपोर्ट… वर्ल्ड रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग, लेकिन वीजा-फ्री देशों में दो की कमी

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताजा 2026 रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल (2025) में 85वें स्थान पर मौजूद भारतीय पासपोर्ट अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है, यानी कुल 10 स्थानों का सुधार। यह सुधार भारतीय यात्रियों के लिए ग्लोबल मोबिलिटी में एक सकारात्मक संकेत है। हालांकि, रैंकिंग में यह छलांग मिलने के बावजूद वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल/ईटीए के जरिए पहुंचने वाले देशों की संख्या में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारतीय नागरिक अब 56 देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं। जनवरी 2026 में यह संख्या 55 थी, जबकि 2025 में 57 थी। मतलब, रैंक सुधरी लेकिन कुल वीजा-फ्री एक्सेस में दो देशों की कमी आई।
किन देशों ने रोकी वीजा-फ्री सुविधा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान और बोलीविया ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री एंट्री बंद कर दी।

  • ईरान ने नवंबर 2025 में यह कदम उठाया, जिसके पीछे भारतीय नागरिकों से जुड़े फ्रॉड, ट्रैफिकिंग और फर्जी जॉब ऑफर के कई मामले थे।
  • बोलीविया ने 2026 में ई-वीजा सिस्टम लागू कर दिया, जहां यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड और अप्रूवल लेना अनिवार्य हो गया।
    पासपोर्ट रैंकिंग कैसे तय होती है?
    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के 199 पासपोर्ट्स को 227 ट्रैवल डेस्टिनेशनों के आधार पर रैंक करता है। यह पूरी तरह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के आधिकारिक डेटा पर आधारित है। स्कोरिंग में वीजा-फ्री एंट्री, वीजा-ऑन-अराइवल और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) को शामिल किया जाता है। जितने ज्यादा देश बिना एडवांस वीजा के मिलें, उतना मजबूत पासपोर्ट का ‘मोबिलिटी स्कोर’।
    टॉप रैंक वाले पासपोर्ट
  • सिंगापुर पहले स्थान पर (192 देश वीजा-फ्री)
  • जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर (187)
  • स्वीडन और यूएई तीसरे पर (186)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com