Thursday , February 12 2026

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, ऑटो स्टॉक्स में हुई खरीदारी

ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 208.17 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,273.92 और निफ्टी 67.85 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,935.15 पर था। सूचकांकों में निफ्टी ऑटो (1.37 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.81 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (0.61 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.56 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.55 प्रतिशत) और निफ्टी कमोडिटीज (0.45 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा (0.36 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (0.27 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसयू बैंक (0.19 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 294.75 अंक या 0.49 प्रतिशत 60,735.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,451.20 अंक पर था। सेंसेक्स पैक में इटरनल, टाटा स्टील, एमएंडएम, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एसबीआई, इंडिगो और बीईएल लूजर्स थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com