Monday , April 6 2026

एस्सार समूह यूपी में करेगा 25,000 करोड़ का निवेश, WEF में 2.5 लाख करोड़ के करार

स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के सम्मेलन में प्रदेश के लिए निवेश के नए द्वार खुले हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में 25,200 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें एस्सार समूह राज्य में करेगा 25,000 करोड़ का निवेश करेगा, जबकि एएस टेक्नोलॉजीज 200 करोड़। खास बात यह है कि सम्मेलन के पहले तीन दिनों में ही प्रदेश के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बन चुकी है। गुरुवार को सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और एस्सार समूह के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई बैठक में समूह ने पावर और ऊर्जा प्रणाली, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग तथा डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश की सहमति दी। इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो महीनों से एस्सार समूह के साथ निरंतर संवाद चल रहा था, जिसके परिणामस्वरूप अब यह बड़ा निवेश प्रस्ताव साकार हो सका है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com