Monday , February 16 2026

कुर्ला की इमारत में भीषण आग, तीन लोग झुलसे; मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

महाराष्ट्र में मुंबई के कुर्ला इलाके में एक इमारत में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। बीएमसी ने ये जानकारी दी है। 

मुंबई में ये पहली बार नहीं है कि इस तरह की आग की घटनाएं सामने आई हैं, इससे पहले भी मुंबई से आग की कई खबरें आई हैं। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 

कल मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित 14 मंजिला टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई थी। ये घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 5 घंटे मशक्कत के बाद सुबह 11.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि बिल्डिंग सात मंजिल की थी। बाद में बिल्डिंग के 14 मंजिला होने की जानकारी दी गई। आग बुझाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com