जन्माष्टमी का पर्व बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार हर साल भगवान कृष्ण के भक्तों द्वारा पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इस तिथि पर दान का भी अपना एक खास महत्व, तो आइए जानते हैं, इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 03 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये दान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अन्न दान, वस्त्र दान, माखन का दान, मोरपंख का दान, कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान, मुरली आदि का दान बेहद शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से घर में खुशहाली आती है, क्योंकि यह सभी चीजें भगवान कृष्ण को अति प्रिय हैं। ऐसे में इन चीजों का दान अवश्य करें।
भगवान कृष्ण मंत्र
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal