केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के जंजारका में मत्था टेकने के लिए संत श्री सवैयानाथ समाधि स्थल गए। इसके बाद वह जंजारका में गुजरात गौरव यात्रा का उद्घाटन कियाभारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमित शाह अहमदाबाद के जंजारका में मत्था टेकने के लिए संत श्री सवैयानाथ समाधि स्थल गए। इसके बाद वह जंजारका में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का उद्घाटन किया।
अमित शाह दोपहर में नवसारी जिले के उनाई माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह ‘आदिवासी विकास यात्रा’ का भी शुभारंभ करेंगे।

आम आदमी पार्टी पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना
गुजरात में आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह तेज-तर्रार लोगों (AAP) का समूह है। उनका दिल्ली मॉडल क्या है? अगर वे ईमानदार हैं तो आपको (मीडिया) इसे देखने के लिए दिल्ली ले जाएं। मुझे उन लोगों से डर लगता है जो कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाते हैं, यह लोगों का ऐसा समूह है।
बुधवार को जेपी नड्डा ने दिखाई थी हरी झंडी
इससे पहले बुधवार को जेपी नड्डा ने मेहसाणा में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किए कई हमले
इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा एक सक्रिय समर्थक जिम्मेदार और उत्तरदायी सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की दुर्दशा को समझती है। कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया? जहां जरूरत थी वहां पानी की आपूर्ति तक नहीं की। कांग्रेस को जो विकास की यात्रा चलानी थी उसे अटकाय, भटकाय, लटकाय रखा। कांग्रेस वे खुद फंस गए हैं।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal