लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान युवक आपस में भीड़ गए। ये घटना आशियाना थाना क्षेत्र की है। दोनों गुटों के बीच झड़प के बाद एक-दूसरे पर पथराव किए गए।बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पथराव भी हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच और मामले को शांत कराया।
ये घटना आशियाना के बंगला बाजार की है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक से युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा के दौरान ही बाइक सवार युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशियाना में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पहले से ही दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है।
लोगों ने बताया कि तिरंगा यात्रा में शामिल एक गुट तेलीबाग का था वहीं दूसरा गुट बंगाल बाजार इलाके का था। दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया जिसके बाद वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।
आशियाना थाने के एसएचओ ने बताया कि बाइक पर निकल रही तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े दो गुटों के कारण एक युवक घायल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई अब हालात काबू में हैं। इस मामले की जांच चल रही है।