Friday , November 20 2026

भारतीय कप्तान के खिलाफ नस्लीय इशारे का आरोप, AIFF ने AFC से की फलस्तीनी खिलाड़ी की शिकायत

फुटबॉल के मैदान पर खेल भावना को ठेस पहुंचाने वाली एक घटना सामने आई है। कुआलालंपुर में 17 नवंबर को एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2027 क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने फलस्तीन को 4-1 से हराया था। हालांकि, इस जीत के बीच भारतीय कप्तान डल्लालमुआन गांगते के साथ कथित तौर पर नस्लवादी इशारा का मामला भी चर्चा में आ गया। आरोप है कि फलस्तीन के एक खिलाड़ी ने गांगते के सामने नाक पर पंखा झलने जैसा इशारा किया। यह घटना लाइव टेलीकास्ट के दौरान कैमरे में भी दिखाई दी। अब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने इस मामले में एशियाई फुटबॉल महासंघ (AFC) के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। जब मैदान में ये घटना हुई तो रेफरी ने दोनों खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी, लेकिन कथित नस्लभेदी इशारे पर कोई अलग से कार्रवाई नहीं की गई।
नाक पर पंखा झलने जैसा इशारा करने का आरोप
भारत और फलस्तीन की अंडर-17 टीमों के बीच क्वालीफाइंग ग्रुप में टॉप पोजीशन के लिए मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान दोनों टीम एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश कर रही थीं। इसी बीच फलस्तीन के नंबर 19 के खिलाड़ी पर भारतीय कप्तान गांगते के सामने नाक पर पंखा झलने जैसा इशारा किया। इस हरकत को नस्लभेदी माना गया। लाइव टैलीकास्ट में भी यह घटना कैद हुई लेकिन, इस पर कोई अलग से अधिकारिक कार्रवाई नहीं की। AIFF ने बाद में मामले को AFC के सामने उठाया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com