Thursday , October 1 2026

UP के वीर जवानों का सम्मान, CM योगी ने बढ़ाया हौसला; शौर्य और सेवा के लिए किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश के उन जवानों के लिए यह पल खास रहा, जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को सम्मानित कर उनकी सेवा और बहादुरी की सराहना की। सम्मान समारोह में जवानों के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके हौसले और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदेश के लिए गौरव बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से अलंकृत किया। इनमें बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उप निरीक्षक केशव शांडिल्य, धनश्याम यादव व राहुल कुमार, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा उप निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट, मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com