Monday , September 21 2026

51 हजार से ज्यादा युवाओं को आज मिलेगी सरकारी नौकरी, PM मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर 2026 को 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे और नए चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 45 स्थानों पर एक साथ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
इन विभागों में होगी युवाओं की नियुक्ति
20वें रोजगार मेले के तहत चयनित उम्मीदवार भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत अन्य विभाग शामिल हैं। इस रोजगार मेले के बाद अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में रोजगार मेलों के माध्यम से नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं की कुल संख्या करीब 12.75 लाख हो जाएगी।
रोजगार मेले में PM मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में आयोजित रोजगार मेले में शामिल नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करेंगे। सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और उन्हें देश की विकास यात्रा में अधिक भागीदारी का अवसर देना है।
पिछले रोजगार मेले में भी बांटे गए थे 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र
इससे पहले मई 2026 में आयोजित 19वें रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। वह कार्यक्रम देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित हुआ था।
11:19 AM 9/21/2026उस दौरान प्रधानमंत्री ने नए नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि दुनिया भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा था कि भारत अलग-अलग देशों के साथ साझेदारी कर रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के लिए अवसर, रोजगार और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें वैश्विक अनुभव उपलब्ध कराना है।
अक्टूबर 2023 से जारी है रोजगार मेले का सिलसिला
रोजगार मेले की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाते रहे हैं। 20वें रोजगार मेले के साथ इस अभियान के जरिए नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं की संख्या लगभग 12.75 लाख तक पहुंच जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com