भारत और जापान के बीच शिक्षा, तकनीक, रिसर्च और रोजगार के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने की पहल हुई है। गलगोटियास यूनिवर्सिटी में गुरुवार को जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में पहुंचे करीब 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के ग्लोबल करियर अवसर बढ़ाने और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए दो अहम समझौते किए गए।
टैलेंट मोबिलिटी से क्लीन एनर्जी तक साझेदारी
यामानाशी प्रीफेक्चर सरकार के साथ एमओयू और यामानाशी यूनिवर्सिटी के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) पर सहमति बनी। इन समझौतों के जरिए टैलेंट मोबिलिटी, छात्र एक्सचेंज, फैकल्टी सहयोग और क्लीन एनर्जी रिसर्च जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal