Tuesday , August 4 2026

दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, IMD ने 14 राज्यों में जारी किया महाअलर्ट; जानिए आपके राज्य का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार सुबह जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 4 से 7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में तथा 4 से 9 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक, बिजली तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक झोंकों के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इसी प्रकार 4 से 6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, 4 से 7 अगस्त तक पश्चिम उत्तर प्रदेश, 4 से 8 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा 8 और 9 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भी इसी तरह की मौसम गतिविधियां रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। बुलेटिन के अनुसार 4 से 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिम उत्तर प्रदेश, 4 से 9 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 4 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब, 4 से 7 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, 7 से 9 अगस्त तक पश्चिमी राजस्थान तथा 6 से 9 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 6 से 9 अगस्त तक पश्चिम मध्य प्रदेश, 5 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 7 से 8 अगस्त तक विदर्भ तथा 4 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ व्यापक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा क्षेत्र के शेष हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा होने का अनुमान है, जबकि 6 से 8 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा 4 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी भारत में 4 से 9 अगस्त तक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, 4 से 7 अगस्त तक झारखंड, 4 से 5 अगस्त तक बिहार तथा 5 से 9 अगस्त तक ओडिशा में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी ने 4 से 7 अगस्त तक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, 4 अगस्त तथा 6 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, 4 से 7 अगस्त तक झारखंड, 5 से 6 अगस्त तक बिहार तथा 4 से 9 अगस्त तक ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। 5 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा 4 अगस्त को बिहार में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 4 से 9 अगस्त तक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक झोंकों के साथ आंधी (थंडरस्क्वॉल) चलने की संभावना है। वहीं 4 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में 4 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 4 से 6 अगस्त तक असम और मेघालय तथा 4 से 9 अगस्त तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com