Monday , April 20 2026

पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया रिकार्ड 255 रनों का लक्ष्य

प्रियांश आर्य (93) और कूपर कॉनली (87) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का सर्वोच्च स्कोर है। आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को पहली ही ओवर में मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह (शून्य) को आउटकर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कूपर कॉनली ने प्रियांश आर्य के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले दूसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़े। 14वें ओवर में प्रिंस यादव ने कूपर कॉनली को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कूपर कॉनली ने 46 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 87 रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में एम सिद्धार्थ ने शतक की ओर बढ़ रहे प्रियांश आर्य का शिकार कर लिया। प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में चार चौके और नौ छक्के उड़ाते हुए 93 रन बनाये। कप्तान श्रेयस अय्यर (पांच) और नेहाल बढ़ेरा (13) रन बनाकर आउट हुये। पारी के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने शशांक सिंह को आउट किया। शशांक सिंह ने छह गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 17 रन बनाये। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 अेावरों मे सात विकेट पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जोकि आईपीएल 2026 में पंजाब का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं ओवर ऑल आईपीएल में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। मार्कस स्टॉयनिस पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। मार्कस स्टॉयनिस ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 29 रन बनाये। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने इस पारी में रिकार्ड 21 छक्के और 1्6 चौके जड़े। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव और एम सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com