Friday , April 17 2026

UP Pre-State Shooting प्रतियोगिता शुरू, अयोध्या में 300 निशानेबाजों ने लगाया लक्ष्य

डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के पहले दिन पंजीकृत लगभग 2000 खिलाड़ियों में से करीब 300 खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। दस मीटर एयर पिस्टल व एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए

खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन अध्यक्ष शनि कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकि खराबी के चलते सोमवार को उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता की स्पर्धाएं शुरू नहीं हो पाईं थीं। यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने सभी खिलाड़ियों से धैर्य

बनाए रखने व अनुशासन का पालन करने का आग्रह किया। कोच शनि ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला, पुरुष, बालक, बालिका, वेटरेन्स, सेना, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल व सरकारी अधिकारी विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर जैनुल खान, विकास सिंह, राजवीर रावत,

फाल्गुनी चौधरी, उमंग पाठक सहित अनेक खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com