केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद खेल महाकुंभ का रिमोट बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने योगासन, ताइक्वांडो और कलारिपयट्टू का प्रदर्शन किया। कलारीपयट्टू टीम के तलवार-ढाल, लाठी, उर्मि शील्ड और हाई किक विधाओं के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया। बाद रक्षामंत्री ने 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, पांच प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 15 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और कलारिपयट्टू नौ स्पर्धाएं होंगी। पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की ताइक्वांडो स्पर्धा हुई। अंडर 48 किग्रा भार वर्ग में कैंट के किशन कश्यप प्रथम, उत्तरी विस क्षेत्र के अभिराज श्रेष्ठ द्वितीय और अभय सिंह व मुस्तफा अली तृतीय रहे। अंडर 51 किग्रा भार वर्ग में कैंट के अविरल सिंह पहले, उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंश सिंह दूसरे और मध्य विधानसभा क्षेत्र के अरमान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर- 55 किग्रा भार वर्ग में मध्य विस क्षेत्र के दीपेश वर्मा पहले, पश्चिम के अब्दुल अहद दूसरे और पूर्व के देवेन्द्र तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-59 किग्रा भार वर्ग में मध्य विस क्षेत्र के प्रताप सूर्य सिंह ने पहला इनाम जीता जबकि उत्तरी क्षेत्र के संस्कार दूसरे और कुलश्रेष्ठ व बीरमन प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलों से देश की पहचान और ताकत बढ़ती है। उन्होंने कहा किसी भी देश के विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं, बल्कि खेलों में उसका प्रदर्शन भी होता है। भारत में पिछले एक दशक में खेलों के प्रति माहौल बदला है और अब देश वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां खेल जीवनशैली का हिस्सा है, और भारत को भी उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा। साथ ही खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश का उल्लेख किया। रक्षा मंत्री ने याद दिलाया कि 1948 में आजादी के बाद पहले नेशनल गेम्स का आयोजन लखनऊ में हुए थे।अब सांसद खेल महाकुंभ इस शहर के खेल कैलेंडर में नई ऊर्जा भर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है। खेल न सिर्फ शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रखते हैं और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधायक डॉ. नीरज बोरा , विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, अवनीश सिंह, निर्मल सिंह, रामचंद्र प्रधान, रक्षा मंत्री के ओएसडीसी केपी सिंह और उत्तर प्रदेश कलारीपयट्टू एसोसिएशन के महासचिव मौजूद रहे। वुशु खिलाड़ी गजेंद्र सिंह, क्रिकेटर ज्ञानेन्द्र पांडेय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी निहाल गुप्ता व अबू हुबैदा, बास्केटबॉल खिलाड़ी बरखा सोनकर, हॉकी खिलाड़ी आमिर अली व शारदानन्द तिवारी, सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी तनुश्री पाण्डेय व ओम यादव, हैंडबाल खिलाड़ी मोहित यादव, हॉकी प्रशिक्षकरजनीश मिश्रा, वॉलीबॉल प्रशिक्षक विमल द्विवेदी, तैराकी प्रशिक्षक निशित दीक्षित , एथलेटिक्स प्रशिक्षक विमल प्रताप राय, बॉक्सिंग प्रशिक्षक कृपा शंकर के अलावा श्रमिक लालचन्द्र, आजाद, चन्द्रशेखर, मनीराम और रियाजुद्दीन।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal