वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्त होने में दो दिन शेष हें। गृहकर वसूली बढ़ाने और भवन स्वामियों की सुविधा के लिए नगर निगम के कैश काउंटर और जोनल कार्यालय रविवार को भी खुले रहे। सभी आठों जोनों में करीब 4.80 करोड़ रुपये गृहकर जमा हुआ। इस मौके पर बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की। सीलिंग की कार्रवाई के बाद लालबाग स्थित जोनल कार्यालय जोन 1 में बकाया गृहकर जमा करने के लिए दुकानदारों की भीड़ लगी रही। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 30 और 31 मार्च को भी नगर निगम के जोनल कार्यालय और कैश काउंटर रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। भवन स्वामी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में बकाया गृहकर जमा करें।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal