Thursday , March 19 2026

लखनऊ में जांची जाएंगी 4 लाख 80 हजार से अधिक कापियां: हाईस्कूल की 45 और इंटर की 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके लिए मंडल स्तर पर कुल 23 जबकि लखनऊ जिले में कुल 5 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ जिले में बोर्ड की ओर से कुल 4,80312 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। जिसमें हाईस्कूल की 3,38,924 और इंटरमीडिएट की 1,41,388 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन कार्य के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 22,057 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। यूपी बोर्ड की ओर से आगामी 1 अप्रैल तक समस्त उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लखनऊ के राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज, राजकीय हुसैनाबाद इंटरकॉलेज, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमतीनगर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या अलग-अलग आवंटित की गई है। जबकि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की संख्या 500 से अधिक आवंटित की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com