Friday , April 17 2026

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल ट्रेनीज ने जीते दोहरे खिताब, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में विजयी

केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर दोनों वर्गों की विजेता ट्रॉफी जीत ली। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने चौक स्टेडियम की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-12 से हराया। दूसरी ओर बालक वर्ग के फाइनल में भी केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम विजेता बनी जिसने चौक स्टेडियम ट्रेनीज को 25-23 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मो. तौहीद ने किया। समापन समारोह में लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुमंत पाण्डेय ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर चौक स्टेडियम की हैंडबॉल कोच अंकिता रत्न व अन्य मौजूद रहे। एक दिवसीय इस प्रतियोगिता मे बालक व बालिका दोनो ही वर्गो में आठ-आठ टीमों ने भाग लिया था जिनके मध्य नाकआउट मुकाबले खेले गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com