Thursday , March 12 2026

आईटी सिटी में 350 किसानों का मिले भूखंड, LDA ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कराया लॉटरी ड्रा

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना की शुरुआत कर दी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में 350 किसानों को लॉटरी से 549 भूखंड आवंटित किए गए। किसानों से स्वयं पर्ची निकाली और नाम आते ही खुशी का ठिकाना नहीं लगा। योजना के भूखंडों की

पहली लॉटरी उन किसानों बीच कराई, जिन्होंने योजना में लैंड पूलिंग नीति के तहत निशुल्क जमीन दी है और बदले में उन्हें सेक्टर-15, 16, 17, 18 एवं 30 में नियोजित भूखंड दिए गए। लॉटरी में उन किसानों का चयन किया गया जिन्होंने जमीन देकर 31 जनवरी तक एलडीए के पक्ष में अनुबंध किया था। पारदर्शी प्रक्रिया के

लिए यूट्यूब पर प्रसारण किया गया। लोगों ने घर प्रक्रिया देखी। अब नवरात्र पर भूमि पूजन के साथ योजना लांच करके आम लोगों के लिए भूखंडों के पंजीयन खोले जाएंगे। कार्यक्रम में अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, प्रभारी-अर्जन आईटी सिटी विपिन कुमार शिवहरे रहे।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि 3490 एकड़ की योजना में 288, 200, 162, 128, 72 एवं 35 वर्गमीटर के 6 श्रेणी के आवासीय भूखंड की लॉटरी कराई गई। इसमें 288 वर्गमीटर के 251, 200 वर्गमीटर के 28, 162 वर्गमीटर के 26, 128 वर्गमीटर के 51, 72 वर्गमीटर के 93 एवं 35 वर्गमीटर के 100 विकसित भूखंडों का

आवंटन किया गया। इसमें मोहनलालगंज तहसील के ग्राम परेहटा, पहाड़नगर टिकरिया, मोहारी खुर्द, मोहारीकला, रकीबाबाद, सिकन्दरपुर अमोलिया, सिद्धपुरा एवं सोनई कंजेहरा की जमीन सम्मिलित है। अब तक लैंड पूलिंग नीति के तहत करीब 550 एकड़ भूमि का एग्रीमेंट हुआ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com