Friday , February 27 2026

बोमन ईरानी के डायरेक्टोरियल डेब्यू को मिली सराहना, द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले

बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार बोमन ईरानी के लिए वह पल सच में यादगार बन गया, जब उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म द मेहता बॉयज़ को स्पोकन फेस्ट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। दो दिन के फेस्टिवल स्पोकन फेस्ट में एक दिल छू लेने वाला नज़ारा तब बना, जब स्टेज पर होस्ट्स ने फिल्म का नाम लिया और करीब 5000 स्पोकन वर्ड प्रेमियों ने एक साथ जोरदार चीयर कर दिया।

बोमन खुद भी हैरान रह गए, और साफ दिख रहा था कि वो इस प्यार से गहराई तक भावुक हो गए हैं। बोमन ईरानी ने इस पल को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि यह लम्हा उन्हें ऐसी खुशी दे गया जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। 5000 लोगों ने एक साथ उनकी फिल्म ‘द मेहता बॉयज़’ का नाम सुना जो आवाज़ दी, वो किसी रॉक बैंड जैसी ट्रीटमेंट थी।

 वो स्टेज पर खड़े थे, पूरी तरह चौंके हुए… और रोंगटे खड़े हो गए थे। स्पोकन फेस्ट में गूंजती तालियों की यह आवाज़ इस बात का सबूत है कि द मेहता बॉयज़ आज भी दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ रही है। बोमन ईरानी ने हाल ही में फिल्म खोसला का घोसला 2 का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया है। इसके बाद वह हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। साथ ही वो पेडी में भी नजर आयेंगे , जिसमें उनके साथ राम चरण हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com