स्कूलों के सामने जाम की समस्या के स्थायी निस्तारण की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद स्कूलों में ट्रैफिक मार्शल की तैनाती और उन्हें प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे देखते हुए डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत कराई है। इसमें वर्तमान में 17 स्कूलों के 97 ट्रैफिक मार्शलों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के मुताबिक शहर में स्कूलों के बंद होने के समय यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से तैनात ट्रैफिक मार्शलों को यातायात पुलिस लाइन में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में शहर के 17 स्कूलों के 97 ट्रैफिक मार्शलों को यातायात नियमों और व्यवस्था प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, सीएमएस गोमती नगर विस्तार, सीएमएस स्टेशन रोड, सेठ एमआर जयपुरिया गोमती नगर, सीएमएस गोमती नगर विशाल खंड कैंपस फर्स्ट, एलपीएस, ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, एसकेडी एकेडमी विक्रांत खंड, जोसेफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज, सेंट फ्रांसिस कॉलेज, लोरेटो इंटरनेशनल स्कूल, एलपीएस साउथ सिटी, कुश कैंपस कॉलेज सेंट और माउंट कार्मल कॉलेज के ट्रैफिक मार्शल शामिल हुए।
GDS Times | Hindi News Latest News & information Portal