Tuesday , April 14 2026

नेपाल में कौन जीतेगा, शुरुआती रुझानों में RSP को भारी बढ़त

नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को भारी बढ़त रही है। नेपाल के अखबार हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती रूझानों में आरएसपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) , नेपाली कांग्रेस,

और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) क्रमश: पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से शुरुआती रुझानों में आरएसपी अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे चल रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अगर मौजूदा रुझान जारी रहता है, तो पार्टी संसद में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। मतगणना

हालांकि अभी शुरुआती दौर में है और आखिरी नतीजे सभी चुनाव क्षेत्रों में वोटों की गिनती पूरी होने पर निर्भर करेंगे। चुनाव के नतीजों पर करीब से नज़र रखी जा रही है क्योंकि वे नेपाल के राजनीतिक माहौल को बदल सकते हैं और अगली संघीय सरकार की बनावट तय कर सकते हैं। गौरतलब है नेपाल में जेन जेड आंदोलन

के करीब छह महीने पर संसद के नीचले सदन के 275 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com