Wednesday , April 15 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए रेलवे के विशेष इंतजाम: एमजीआर सेंट्रल–लखनऊ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच

होली के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ट्रेन संख्या 16094/16093 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचन्द्रन सेंट्रल–लखनऊ जंक्शन–पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचन्द्रन सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) कोच लगाया जा रहा है।7 अप्रैल तक पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचन्द्रन सेंट्रल से चलने वाली 16094 एमजीआर सेंट्रल–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 9 अप्रैल 2026 तक लखनऊ जंक्शन से चलने वाली 16093 लखनऊ जंक्शन–एमजीआर सेंट्रल एक्सप्रेस में भी यह सुविधा लागू रहेगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इससे यात्रियों को आरक्षण में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। 09111/09112 वडोदरा–गोरखपुर–वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब वडोदरा से 09, 16 और 23 मार्च 2026 को तथा गोरखपुर से 11, 18 और 25 मार्च 2026 को शेष तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन के संचालन में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है। अब यह ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन के स्थान पर ईदगाह (आगरा) स्टेशन पर ठहराव प्रदान करेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com