Tuesday , February 24 2026

Japan की धरती पर चमके भारतीय एथलीट, Asian Championship में 1 Silver समेत 4 Medal जीते

भारतीय खिलाड़ी हरमनजोत सिंह को बेहतरीन ‘स्पीड एंड्योरेंस’ के बावजूद शनिवार को जापान के फुकुओका में पुरुषों की 10 किलोमीटर स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा लेकिन देश ने एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में तीन और कांस्य पदक जीते। तीस साल के

हरमनजोत ने 29:21 सेकंड का समय निकाला जिससे वह स्वर्ण पदक से करीब से चूक गए क्योंकि जापान के रयूजी मिउरा ने 29:20 सेकंड से खिताब जीता। हरमनजोत ने हालांकि 2024 में बनाए गए अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 29:57 सेकंड के समय को पीछे छोड़ा। सीनियर

महिलाओं की 10 किलोमीटर स्पर्धा भारत की सोनिया 35:24 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। भारत ने टीम स्पर्धा में भी तीन कांस्य पदक जीते। अंडर-20 महिला टीम चैंपियनशिप (छह किलोमीटर) में भारत 22 अंक से तीसरे नंबर पर रहा। जापान नौ अंक और चीन

20 अंक से आगे रहे। भारत की अंडर-20 टीम ने भी 25 अंक हासिल करके कांस्य पदक जीता। मेजबान जापान ने छह अंक से स्वर्ण और चीन ने 19 अंक से रजत पदक जीता। भारत ने महिला टीम स्पर्धा (10 किलोमीटर) में भी तीसरा स्थान हासिल किया जिसमें जापान छह अंक से

पहले और चीन 17 अंक से दूसरे स्थान पर रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com