Friday , February 20 2026

लखनऊ मंडल ने रचा इतिहास! 70वें रेल सप्ताह में 34 में से 16 पुरस्कार किए अपने नाम, पूर्वोत्तर रेलवे में टॉप पर रहा लखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक स्तर पर आयोजित 70वें रेल सप्ताह समारोह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में लखनऊ मंडल ने 34 में 16 पुरस्कार अपने नाम किए। यह सम्मान विशेष रूप से अंतरमंडलीय कार्यकुशलता और नवोन्मेष के क्षेत्र में लखनऊ मंडल की उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। गोरखपुर मुख्यालय में आयोजित

समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने अपर महाप्रबन्धक वीके शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्ष व मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में लखनऊ मंडल के कर्मचारियों को सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत और रेलवे के बहुआयामी कार्य क्षेत्र में

उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। लखनऊ मंडल को अंतरमंडलीय सर्वांगीक कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय यॉत्रिक कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय इंजीनियरिंग कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कर्षण ऊर्जा दक्षता

शील्ड, अंतरमंडलीय भण्डार कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय कार्मिक कार्यकुशलता शील्ड, अंतरमंडलीय सिग्नल कार्यकुशलता शील्ड,सर्वोत्तम नवोन्मेषी मंडल शील्ड, सर्वोत्तम लोको अनुरक्षण शील्ड, सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी,सर्वोत्तम सवारी व माल डिब्बा डिपो शील्ड, स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड, सर्वोत्तम

व्यवस्थित स्टेशन शील्ड, अंतरमंडलीय सौर ऊर्जा उत्पादन शील्ड के अलावा इस वर्ष कुल 18 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, तकनीशियन और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी शामिल हैं। इस उपलब्धि से लखनऊ मंडल ने पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यकुशलता

और नवाचार में प्रदर्शन दर्ज किया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com