Thursday , February 5 2026

देश भर में आयोजित होगी आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट, इस दिन से करें आवेदन

विश्वविद्यालयों के गणित शिक्षकों के संगठन द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन माध्यमिक छात्रों में गणित को सरल और रुचिकर बनाने के उद्देश्य से आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में दो तरह के प्रश्नपत्रों के माध्यम से छात्रों को गणितीय पहेलियां दी जाएंगी। प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गणित व विज्ञान शिक्षकों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध सभी राज्यों के स्कूलों में अध्ययनरत छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लें। इस संबंध में सभी प्राचार्य और क्षेत्रीय अधिकारियों को सूचित किया गया है। बैठक में इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के महासचिव प्रोफेसर एमएम शिकारे ने बताया कि इस परीक्षा से छात्रों की तर्कशक्ति, विश्लेषण क्षमता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है। वहीं अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस खरे ने इसे स्कूली शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
20 हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण
अध्यक्ष प्रोफेसर केसी सिन्हा ने बताया कि अब तक करीब 20 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के छात्र शामिल होंगे। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि परीक्षा निःशुल्क है और छात्र 10 फरवरी तक www.imsaindia.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com