Thursday , February 5 2026

05 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

मेष- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों की किसी बात पर आप नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके रचनात्मक विचारों की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी भी प्रकार के व्यसन व बुरी आदतों से दूर रहें।

वृष- आज परिवार के साथ समय अवश्य बिताएं। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

मिथुन – आज आप कुछ नई स्किल्स पर काम कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। आपको व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पा लेंगे।

कर्क- आज प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस को लेकर स्थिति मजबूत होगी। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे।

सिंह- आज उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में आ रही परेशानियां दूर होंगी। समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। परिवार के साथ उत्तम समय बिताएंगे। अपनी कार्यशैली में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं।

कन्या- आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर आपको अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा आज न करें। मित्रों के साथ झगड़ा हो सकता है।

तुला- आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लोग आपकी बातों से अत्यंत प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए काफी काम आने वाली है। संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक- आज अपने काम की गुणवत्ता में सुधार करना पड़ेगा। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको पिता के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए।

धनु- आज यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं, तो दिन बहुत ही अच्छा है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें, जो आपको गलत सलाह देते हैं। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं।

मकर- आज नई संपत्ति में बड़ा निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपके काम के बिगड़ने की संभावना है। आपके विचारों में नकारात्मकता स्थान ले सकती है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है।

कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बुद्धिजीवी लोगों का मार्गदर्शन लेने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने कार्यों को तय समय पर पूर्ण कर लेंगे। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन- आज पुराना ऋण चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। जॉब में आपको नयी टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें। फिलहाल अधिक अपेक्षा रखना उचित नहीं है। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com