Monday , February 2 2026

68th Annual Grammy Awards | दलाई लामा को मिला पहला ग्रैमी, स्टीवन स्पीलबर्ग बने ‘EGOT’ और के-पॉप ने रचा इतिहास

संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2026) का आगाज धमाकेदार और ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ हुआ है। रविवार को लॉस एंजिलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित प्रारंभिक समारोह में आध्यात्मिकता से लेकर सिनेमाई दिग्गजों तक ने जीत का परचम लहराया। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने जीवन का पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्हें यह सम्मान ‘ऑडियो बुक, कथावाचन और किस्सागोई (स्टोरीटेलिंग) रिकॉर्डिंग’ श्रेणी में दिया गया। इस दौड़ में उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन जैसी दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

गीतकारों ने पुरस्कार लेते समय अंग्रेज़ी और कोरियाई दोनों भाषाओं में अपना भाषण दिया। संगीत फिल्म का पुरस्कार ‘म्यूज़िक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला और इसी के साथ निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीता और वह आधिकारिक रूप से ईजीओटी (एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर जीतने वाले कलाकार) बन गए। मुख्य समारोह से पहले होने वाला प्रारंभिक पुरस्कार समारोह लॉस एंजिलिस शहर के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया गया।

इस दौरान 86 ग्रैमी पुरस्कार दिए जाने हैं। समारोह में कई कलाकारों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ आवाज उठाई। अमेरिकी गायक शाबूजी ने भावुक होकर कहा कि प्रवासियों ने इस देश को बनाया है। अमेरिकी गायक ग्लोरिया एस्टेफन ने भी मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई। मुख्य समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ करेंगे। 2026 के ग्रैमी नामांकनों में केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और अन्य बड़े नाम भी दौड़ में शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com