Sunday , January 11 2026

हकलाने से ‘ग्रीक गॉड’ बनने तक ऋतिक रोशन का सफर, संघर्ष जिसने बनाया सुपरस्टार

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आज यानी की 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेता हैं। ऋतिक रोशन अपने शानदार अभिनय, जबरदस्त डांस मूव्स और आकर्षक पर्सनालिटी के कारण करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन उनकी सफलता की कहानी जितनी ज्यादा चमकदार दिखती है, उतनी ही ज्यादा संघर्षों से भरी रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 10 जनवरी 1974 को ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऋतिक के पिता का नाम राकेश रोशन है, जोकि एक जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक हैं। वहीं उनकी मां का नाम पिंकी रोशन है। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी ऋतिक रोशन की राह काफी आसान नहीं रही है।

मानसिक और शारीरिक परेशानियां

ऋतिक रोशन का बचपन काफी परेशानियों और चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में वह हकलाने की समस्या से पीड़ित थे। जिस वजह से लोगों के सामने उनको बोलने में काफी परेशानी होती है। उनके हाथ में मौजूद एक्स्ट्रा अंगूठा भी ऋतिक के आत्मविश्वास को प्रभावित करता था। कई बार बच्चे स्कूल में उनका मजाक उड़ाते थे, जिस कारण वह खुद को अलग-थलग महसूस करते थे। ऋतिक अपनी पहली फिल्म में अंगूठे को हटवाना चाहिए, लेकिन उनकी मां की सलाह ने उनको खुद को स्वीकार करना सिखाया।

इस फिल्म से बदली किस्मत

साल 2008 में ऋतिक रोशन की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। ऋतिक की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वह रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद अभिनेता ने ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘धूम 2’, ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ जैसी सफल फिल्मों से अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया था।

अपकमिंग फिल्म

ऋतिक रोशन की वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं। आज के समय में अभिनेता ऋतिक रोशन न सिर्फ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि संघर्ष से जीत की मिसाल भी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com